वीकेयर-2026: प्रयोगों हेतु पशु संसाधनों के नैतिक उपयोग पर राष्ट्रीय कार्यशाला


07 - September -2026 To 11 - September -2026 अवधि: 5 Days

कार्यक्रम का स्थान: सीएसआईआर-इमटैक

अवलोकन

सीएसआईआर–सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस्थान (CSIR-IMTECH), चंडीगढ़ द्वारा प्रयोगशाला पशु विज्ञान, नैतिक प्रथाओं, नियामक मानकों और उभरती प्रौद्योगिकियों पर 5-दिवसीय व्यावहारिक (hands-on) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण
  • तिथि: 07 से 11 सितम्बर, 2026
  • स्थान: आई-केयर (iCARE), सीएसआईआर–इमटेक, सेक्टर 39-ए, चंडीगढ़
  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 20 अगस्त, 2026 (सीटें सीमित, पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर)
प्रमुख आकर्षण एवं मॉड्यूल
  • नैतिकता एवं नियमावली: नियामक व्यवस्था (CCSEA/IAEC), 3Rs सिद्धांत (प्रतिस्थापन, कमी, परिष्करण) और गुड लेबोरेटरी एनिमल प्रैक्टिसेज (GLP)।
  • व्यावहारिक प्रशिक्षण: पशुओं को पकड़ने, नियंत्रित करने, औषधि देने और रक्त संग्रह पर व्यावहारिक प्रशिक्षण।
  • आधुनिक एवं वैकल्पिक मॉडल: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), ऑर्गेनॉइड्स, इन-विट्रो मॉडल, जेब्राफिश और C. elegans
  • विशेष देखभाल: दर्द प्रबंधन, आनुवंशिक एवं स्वास्थ्य निगरानी, शल्यक्रिया-पूर्व/पश्चात देखभाल तथा ABSL-II/III में सुरक्षित कार्य।
  • प्रतियोगिताएँ: "एथिक्स इन एक्शन चैलेंज", क्विज़ और पोस्टर प्रस्तुति।
पंजीकरण शुल्क

(भारत सरकार के नियमानुसार 18% GST अतिरिक्त; शुल्क में अध्ययन सामग्री, भोजन एवं बाहरी प्रतिभागियों के लिए आवास शामिल है।)

  • विद्यार्थी / प्रोजेक्ट फेलो / रिसर्च एसोसिएट: ₹5,000
  • अकादमिक / वैज्ञानिक / संकाय: ₹8,000
  • उद्योग (Industry): ₹10,000
संपर्क करें
  • पाठ्यक्रम समन्वयक: डॉ. नीरज खत्री (वैज्ञानिक-जी एवं प्रमुख, आई-केयर)
  • ईमेल: neeraj.khatri@csir.res.in
  • फोन: 0172-2880341 / 2880343

रजिस्टर करने के लिए यहाँ क्लिक करें : https://forms.gle/7PgFGT82f5mmG7Ti6

अंतिम संशोधित तिथि :- 03-08-2026