पात्रता
UGC द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से निम्नलिखित अथवा समकक्ष डिग्री कार्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी, जिन्हें अपनी डिग्री की आंशिक पूर्ति हेतु शोध प्रशिक्षण करना आवश्यक है, आवेदन कर सकते हैं:
BSc. (Hons/Hons. with research), B. Tech., B. Pharma, M.Sc., M. Pharma, M. Tech., MVSc., MCA तथा समकक्ष पाठ्यक्रम, यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय।
न्यूनतम पात्रता मानदंड:
माध्यमिक विद्यालय परीक्षा से प्रारंभ करते हुए सभी प्रमुख परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना चाहिए अथवा प्रत्येक परीक्षा में कुल अंकों का कम से कम 60% प्राप्त होना चाहिए।
विद्यार्थी का चयन निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।
चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मार्गदर्शन हेतु संस्थान के किसी वैज्ञानिक/संकाय सदस्य के साथ संबद्ध किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी को संबंधित वैज्ञानिक के मार्गदर्शन में एक लघु अनुसंधान परियोजना पूर्ण करनी होगी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थी द्वारा किए गए कार्य की परियोजना रिपोर्ट (Project Report) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
