आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार CSIR-IMTECH की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है:
- उद्देश्य विवरण (Statement of Purpose–SOP)
- शैक्षणिक मार्गदर्शक (Guide) द्वारा जारी अनुशंसा पत्र (Letter of Recommendation)
- विश्वविद्यालय/कॉलेज/संस्थान के प्रमुख द्वारा जारी प्राधिकरण पत्र/बोनाफाइड प्रमाण-पत्र, जिसमें यह प्रमाणित हो कि उम्मीदवार संबंधित डिग्री कार्यक्रम में अध्ययनरत है।
चयन प्रक्रिया
- निदेशक, CSIR-IMTECH द्वारा गठित स्क्रीनिंग-सह-चयन समिति (Screening-cum-Selection Committee) आवेदन पत्रों का मूल्यांकन कर उम्मीदवारों का चयन करेगी।
- उम्मीदवारों के चयन के संबंध में निदेशक, CSIR-IMTECH का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।
- चयन परिणाम चक्र-I के लिए दिसंबर 2026 तथा चक्र-II के लिए जून 2027 में CSIR-IMTECH की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएँगे।
- चयन प्रक्रिया को किसी भी प्रकार से प्रभावित करने का प्रयास, प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अनुचित प्रभाव डालना या किसी भी प्रकार की पैरवी करना उम्मीदवार की अयोग्यता का कारण होगा।
