प्रशिक्षण शुल्क

₹30,000 + 18% GST

GST भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी प्रचलित नियमों के अनुसार देय होगा।

जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

वित्तीय सहायता / आवास एवं भोजन

CSIR-IMTECH द्वारा प्रशिक्षण, आवास अथवा भोजन हेतु कोई वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की जाएगी।

केवल बाहरी शहरों से आने वाले विद्यार्थियों के विशिष्ट अनुरोधों पर, उपलब्धता के आधार पर साझा आवास की सुविधा प्रदान करने पर विचार किया जा सकता है।

संस्थान के नियमों के अनुसार आवास शुल्क ₹5,000 प्रति माह, इसके अतिरिक्त बिजली एवं मेस शुल्क वास्तविक उपयोग के आधार पर देय होंगे।

अंतिम संशोधित तिथि :- 12-11-2026